मणिपुर में ब्लास्ट, ब्लास्ट की चपेट में आये आईटीबीपी के दो जवान, दोनों उत्तराखंड के निवासी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

इम्फाल : विधानसभा चुनाव के लिए ड्यूटी पर गए दो जवान घायल हो गए, दोनों जवान उत्तराखंड के रहने वाले हैं. ब्लास्ट मणिपुर के काकचिंग जिले में हुआ. बम विस्फोट में चुनाव ड्यूटी पर तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 2 जवान घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी कि विस्फोट राज्य की राजधानी इम्फाल से लगभग 60 किलोमीटर दूर वांगू टेरा इलाके में रविवार रात करीब 8 बजे हुआ। जब ब्लास्ट हुआ उस समय आईटीबीपी कर्मी रात्रि गश्त पर थे. राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें यहां तैनात किया गया है।

ALSO READ:  UK : अल्मोड़ा में बिट्टू कर्नाटक के प्रयास रंग लाए,बेस अस्पताल की खराब सिटी स्कैन मशीन हुई दुरुस्त, खुद भाजपा नेता ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए दोनों जवान उत्तराखंड के निवासी हैं। दोनों का इम्फाल के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए 28 फरवरी और 5 मार्च को दो चरणों में मतदान होगा। 10 मार्च को मतगणना की जाएगी।

Related Articles

हिन्दी English