हरिद्वार में भाजपा महिला नेत्री गिरफ्तार, अपनी ही बेटी का प्रेमी से यौन शोषण करवाने के आरोप में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
हरिद्वार : ऐसे लोग भी हैं राजनीती में…वो भी महिला हो कर…शर्मनाक !  धर्मनगरी में हुई एक ऐसी घटना ने सबको हिलाकर कर रख दिया है। जी हां हम बात कर रहे हैं हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत की जहां भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष  की…. जिसने मां की ममता को तार तार करते हुए अपनी ही 13 वर्षीय बेटी का यौन शोषण करवाने का मामला प्रकाश में आया है।मिली जानकारी के अनुसार भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष  पर अपनी ही नाबालिग बेटी को देह व्यापार में धकेलने के आरोप लगा है। तो वहीं रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि यौन शोषण करने वाले आरोपी महिला नेत्री के बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल को भी गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा  अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
वहीं इस बाबत पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला नेत्री का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। उसकी 13 साल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ रह रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन से बेटी के गुमसुम होने पर पिता ने उससे बातचीत की, तब बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल  समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने महिला नेत्री को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस टीम अब उसके बॉयफ्रेंड व अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
ALSO READ:  UK : हरितालिका तीज भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था, श्रद्धा और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है : प्रेमचंद अग्रवाल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English