ऋषिकेश : बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का मेयर अनिता ममगाईं की अगुवाई में किया ग्रैंड वैलकम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के प्रथम बार ऋषिकेश आगमन पर महापौर के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष तीर्थ नगरी पहुंची । उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की विचार धारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।साथ ही मोर्चे की बहनों से केंद्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी जन हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर ने कहा कि आशा नौटियाल को भाजपा में उत्तराखंड महिला मोर्चा का शीर्ष दायित्व मिलने से राज्य की महिलाओं में नये उत्साह का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में निश्चित ही पार्टी का और अधिक विस्तार होगा जिसका लाभ आने वाले चुनावों में पार्टी को मिलेगा।उन्होंने पुष्प गुच्छ व पटका पहनाकर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए उन्हें नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं भी दी।

ALSO READ:  UK : 1 महिला नशा तस्कर आई पुलिस की गिरफ्त में, मादक पदार्थो की तस्करी में थी लिप्त

इस दौरान रचिता ठाकुर,अनुराधा वालिया, पूनम शर्मा, राजकुमारी जुगलान, रोमा सहगल, नेहा नेगी, कमला गुनसोला, असर्फी राणावत उपस्थित रही।

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में पैरामेडिकल छात्रों ने उठाई इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग, सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English