सुल्यूतानपुर (यूपी) : विश्व गुरु के सपने को साकार करेगी भाजपा सरकार : सुशील त्रिपाठी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • 26 मण्डल केन्द्रों एवं 1991 बूथों पर समारोह पूर्वक मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
(दीपांकुश चित्रांश) खबर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले से है जहाँ भारतीय जनता पार्टी ने अपना 46 वां स्थापना दिवस 26 मण्डल केन्द्रों एवं 1991 बूथों पर समारोहपूर्वक मनाया।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बूथ संख्या 301 एवं 285 पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं संग डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा भाजपा भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बन चुकी है।आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार कर रही है। सरकार ने गरीबों – वंचितों  के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है।यह भी कहा सरकार भारत के विश्व गुरु बनने के सपने को साकार करेगी। उन्होंने सभी को पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस की बधाई दी।इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, संदीप सिंह,आशीष सिंह रानू, चन्दन नारायन सिंह,बूथ अध्यक्ष राम सिंह,नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल,डॉ वीपी सिंह, राजीव सिंह,डॉ अरूण मिश्रा,डॉ केडी सिंह आदि मौजूद रहे।एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने मण्डल अध्यक्ष राम अभिलाष सिंह के साथ उतरी के बूथ संख्या 350 व 351पर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा बूथ संख्या 103 व 104 तथा विधायक विनोद सिंह बूथ संख्या 99 पर स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायन सिंह,डॉ सीताशरण त्रिपाठी,करूणा शंकर द्विवेदी, विधायक राज प्रसाद, उपाध्याय, सीताराम वर्मा,राजेश गौतम, आनन्द जायसवाल,गांधी सिंह, कृपा शंकर मिश्रा, घनश्याम चौहान, संजय त्रिलोकचंदी, आनन्द द्विवेदी,विजय त्रिपाठी आदि ने अपने- अपने बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया।

Related Articles

हिन्दी English