यूपी : संविधान बचाओ रैली को लेकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह का करारा प्रहार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं इसलिए जनता को कर रही गुमराह : चन्दन नारायण सिंह

दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ जयसिंहपुर विधानसभा के महादेवन गोशैसिंहपुर बाजार में कांग्रेस द्वारा आयोजित”संविधान बचाओ रैली”पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह ने करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह रैली एक ग़लत मानसिकता की उपज है,जिसे जनता पूरी तरह खारिज कर देगी।चन्दन नारायण सिंह ने कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जनता ने सिरे से नकारा,उसी तरह इस तथाकथित संविधान बचाओ रैली का भी कोई असर नहीं होने वाला। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है,इसलिए वह जनता को गुमराह करने में लगी है। सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में सैकड़ों बार संविधान में बदलाव कर उसे निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया है। अब जब जनता इन सब तथ्यों को भलीभांति समझ चुकी है,कांग्रेस भ्रम फैलाकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रकार की रैलियों के माध्यम से जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाना चाहती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संविधान बचाओ का नारा महज़ एक ढोंग है,जिसकी आड़ में कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण,अस्थिरता और देश में अविश्वास फैलाने की कोशिश कर रही है।

ALSO READ:  ऋषिकेश : गौर देवी चौक के पास आबकारी की चेकिंग, एक गिरफ्तार

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस पूरी तरह से हताश और निराश हो चुकी है। जिस प्रकार से राहुल गांधी की यात्राएं,कन्हैया कुमार की पदयात्रा और खड़गे की सभाएं फ्लॉप साबित हुईं,उसी तरह यह रैली भी जनता द्वारा नकार दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के नागरिकों को संविधान की जानकारी देने और उन्हें जागरूक करने का कार्य कर रही है,जबकि कांग्रेस के नेता चुनाव में जनता को गुमराह करने के लिए एक खाली लाल डायरी दिखाने जैसे हथकंडे अपना रहे हैं। सिंह ने विश्वास जताया कि देश की जनता अब जागरूक हो चुकी है और वह कांग्रेस के किसी भी प्रपंच में आने वाली नहीं है।

ALSO READ:  ऋषिकेश :तीन राज्यों में भाजपा की विजय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन और विकास की राजनीति पर जनता की मुहर है : प्रेमचंद अग्रवाल

Related Articles

हिन्दी English