ऋषिकेश:सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने साईं घाट पर चलाया सफाई अभियान

ऋषिकेश भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में चला अभियान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: सेवा पखवाड़े के तहत भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सेवा भाव को लेकर आज मां गंगा किनारे आस्था पथ पर पहुंचे। साईं घाट पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़े के तहत साईं घाट पर कार्यकर्ताओ ने गंगा सफाई का कार्यक्रम “किया जिसमें मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि आज देश पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है”।

“वास्तव में 2014 के बाद देश में सास्कृतिक पुनर्जागरण का जो अभियान प्रधान मंत्री  के नेतृत्व में चला उसके परिणाम दिखाई देने लगे हैं। हर छोटे से छोटे कार्य को एक मिशन के रूप में प्रधानमंत्री  लेते हैं। जिसे सम्पूर्ण देश वासी भी अपना कर्तव्य समझ कर उस मिशन को पूर्ण करने में जुट जाते है। ये उनके प्रति देश वासियों का विश्वाश है ।इसलिए सबका साथ सबका विश्वाश सबका विकास और सबका प्रयास का को नारा प्रधान मंत्री  ने दिया है।उसे हम सब देशवासी मिलकर साकार करेंगे।मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेंगे। हमारे प्रदेश के महामंत्री संगठन अजेय जी ने सभी कार्यकर्ताओं की विधानसभा वार बैठक लेकर सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया है  यह सेवा कार्य प्रत्येक मंडल के बूथ स्तर पर आयोजित किए जाए, और सभी प्रमुख कार्यकर्ताओ की भागीदारी कार्यक्रमों में रहे। ताकि समाज में रचनात्मक कार्यों के माध्यम से अच्छे वातावरण का निर्माण हो”।

ALSO READ:  UK : बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, सिर और पेट में मारी गोलियां

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री जयंत किशोर शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा जोशी, पूर्व पार्षद अनिता बहल, पुष्पा नेगी, सिमरन गाबा, नमिता अग्रवाल, गंगा चौहान, आदि लोग उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK: उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निरमाण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित कैंप का विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट  ने किया शुभारंभ
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English