ऋषिकेश : क्षेत्र पंचायत सदस्य के बाद कनिष्ठ प्रमुख बनी बीना जेठुडी चौहान

दो दो चुनाव जीतने के बाद बीना जेठुडी चौहान ने अपना राजनीतिक कद बढ़ाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : गुरूवार  को  खदरी-डोईवाला में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। आपको बताते चलें कि बीना जेठुडी चौहान खदरी भाग-3 से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद कनिष्ठ प्रमुख पद का चुनाव भी विजयी रहीं।घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा क्षेत्र में उन्होंने उत्साहपूर्वक रोड शो भी निकाला।बीना चौहान ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ कनिष्ठ प्रमुख का चुनाव जीतने का श्रेय वह सभी ग्रामवासियों और सहयोगियों को देती हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपना कार्यकाल पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनसेवा में समर्पित करेंगी।
ALSO READ:  UK : निर्मल आश्रम...हरि कृपा सिलाई केन्द्र की 23 जरूरतमंद नारी शक्तियों को सिलाई मशीन, प्रशस्ति पत्र व प्रसाद भेंट किया गया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English