कानपुर में यूपी STF की बड़ी कार्रवाई, 171 प्रतिबंधित कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
कानपुर : कछुआ तस्कर गिरफ्तार…कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के हरबंश मोहाल में STF ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय कछुआ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। छापे के दौरान STF ने 171 जीवित प्रतिबंधित _इंडियन रूफ्ड टर्टल_ बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
जांच में पता चला कि आरोपी फर्रुखाबाद से कछुओं को इकट्ठा कर उन्हें बंगाल के रास्ते चीन-बांग्लादेश भेजने वाले गिरोह से जुड़ा था। तस्कर अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के लिए काम कर रहा था।STF के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बरामद कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया है।यूपी STF अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।

Related Articles

हिन्दी English