बेरीनाग पुलिस ने पडोसी से गाली गलौच कर शांती भंग करने वाले को कराई हवालात की सैर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • ड्रिंक एण्ड ड्राईव में एक गिरफ्तार और वाहन सीज
बेरीनाग  :  जनपद पिथौरागढ़ के अंतर्आगत बेरीनाग में  आगामी नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व अराजक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने, अवैध शराब, चरस, स्मैक तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक [एसपी] रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया।बेरिनाग पुलिस  द्वारा दी जानकारी के अनुसार….
1- थानाध्यक्ष बेरीनाग  महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में प्रभारी चौकी चौकोडी उ0नि0 पूजा मेहरा मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक जीवन सिंह दसौनी निवासी चामाचौड बेरीनाग को गिरफ्तार कर वाहन सीज किये गये ।
2- थाना बेरीनाग को एक सूचना प्राप्त हुई की बेरीनाग निवासी बलदेव सिंह अपने पडोसी से गाली-गलौच कर रहा है ।थानाध्यक्ष बेरीनाग  महेश चन्द्र जोशी  टीम द्वारा मौके पर बलदेव सिंह को काफी समझाया गया पर वह नही माना जिसके उपरान्त पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया ।

Related Articles

हिन्दी English