दिल्ली निवासी बालक त्रिवेणी घाट पर बहा, आपदा राहत दल के जवानों ने बचाई जान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : दिल्ली से आया हुआ एक बालक गंगा नदी में स्नान के दौरान बहने लगा. लेकिन आपदा राहत दल ई कंपनी ४० वीं वाहिनी के जवानों ने उसकी जान बचा दी. जानकारी के अनुसार,  घटना   मंगलवार सुबह की है.   समय लगभग 10:10AM  बालक जिसका नाम गर्वित उम्र 5 वर्ष पिता का नाम दीपक निवासी रोहणी सेक्टर 8 (दिल्ली) है, जो परिवार के साथ स्नान करने त्रिवेणी घाट ऋषिकेश आया हुआ था.   गंगा जी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ा  होने के कारण बालक नहाते समय गंगा जी की तेज बहाव में बहने लगा. आपदा राहत ई दल 40 पीएसी के जवानों की मुस्तैदी से बालक को बचाया गया.  बाद बालक को उसके  परिजनों को सुपुर्द किया गया. उनके परिवारजनों व वहां मौजूद लोगों ने टीम की  प्रशंसा की और आभार जताया.सहयोग और सुरक्षा के लिए.  टीम बचाव आपदा एवं राहत दल में पीसी इखलाक़ मलिक ,कांस्टेबल नन्दन, कांस्टेबल योगेंद्र, कांस्टेबल परवीन भारती मौजूद रहे.
ALSO READ:  UK : लिव-इन में रह रही युवती के 7 लाख युवक ने लिए, आयुक्त ने दिए निर्देश 3 महीने में लौटाए नहीं तो कार्यवाही होगी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English