बागेश्वर की होनहार बेटी बनी नेवी में लेफ्टिनेंट, केरल में लगे स्टार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • भारतीय नेवी में लेफ्टिनेंट बनीं बागेश्वर की मजियाखेत सैंज की श्रुति असवाल
  • पिता भी थे नेवी में असवाल, मां गृहिणी है

बागेश्वर : कुमाऊं की काशी कहे जाने वाले बागेश्वर जिले की मजियाखेत सैंज निवासी श्रुति असवाल नेवी में लेफ्टिनेंट बन गयी है। शनिवार को केरल में आयोजित पासिंग आउट परेड में श्रुति में माता पिता ने बेटी के कंधे पर स्टार लगाए।

ALSO READ:  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

श्रुति के मामा पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र खेतवाल ने बताया कि बचपन से मेधावी श्रुति का सपना सेना में अफसर बनने का था। उसके पिता किशोर असवाल नेवी से सेवानिवृत्त हैं। जबकि माता अनीता असवाल गृहणी हैं। श्रुति की प्रारंभिक शिक्षा केरल से ही हुई। वहीं से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होने के बाद बेंगलुरु से उसने बीटेक किया। बाद में सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर नेवी ट्रेनिंग सेंटर केरल से ट्रेनिंग ली।शनिवार को पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट की उपाधि ली।आपको बता दें, श्रुति के भाई भी बेंगुलुरू में इंजीनियर है। इधर श्रुति के सेना में अफसर बनने पर परिजनों एवं रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। बागेश्वर के साथ साथ उत्त्तराखण्ड का भी नाम रोशन किया है श्रुति ने।

Related Articles

हिन्दी English