बॉर्डर पर टेंशन देहरादून में अटेंशन…सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • एसएसपी दून समेत समस्त अधिकारी क्षेत्र में मौजूद रह कर चेकिंग व्यवस्था का ले रहे जायजा
  • पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
  • अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर प्रत्येक वाहन की करी जा रही  चेकिंग
  • महत्वपूर्ण स्थानों, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि पर पुलिस द्वारा BDS टीम तथा डॉग स्क्वाड के साथ कि जा रही चेकिंग
देहरादून :  र्तमान में बॉर्डर्स में चल रहे तनाव के दृष्टिगत संपूर्ण जनपद में  पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ चेकिंग की जा रही है।  एसएसपी देहरादून सहित जनपद के समस्त आलाधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर लगातार सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस चेकिंग का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान पुलिस द्वारा समस्त अंतर्जनपदीय/ अंतरराज्यीय बैरियर व आंतरिक मार्गों पर बैरियर लगाकर प्रत्येक आने जाने वाले वाहन/ व्यक्ति की चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है।  साथ  ही BDS टीम तथा डॉग स्क्वाड की सहायता से रेलवे स्टेशन बस स्टेशन व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की चेकिंग की जा रही है।
ALSO READ:  देहरादून: स्वच्छ देहरादून, सशक्त महिलाएंः नगर निगम की पहल से बदली तस्वीर,घर-घर कूड़ा शुल्क संग्रहण से 63 लाख की उपलब्धि, महिलाओं की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी

Related Articles

हिन्दी English