ऋषिकेश :नगर निगम सभागार में BJYM द्वारा अटल भाषण प्रतियोगिता 2022 आयोजित हुई, युवा कार्यकर्ताओं ने रखे अपने विचार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मनोज रौतेला की रिपोर्ट-

ऋषिकेश :ये किसी स्कूल की नहीं बल्कि युवा राजनीतिज्ञों की भाषण प्रतियोगिता हो रही थी. जो अलग और खास महत्त्व रखने वाली साबित हुई.इस तरह की प्रतियोगिता बहुत कम देखने को मिलती है. बुधवार को नगर निगम सभागार में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा अटल भाषण प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया. जिसमें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से जुड़े कई कार्यकर्ताओं. पदाधिकारियों ने सहभागिता की. साथ की भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से जुड़े युवाओं ने अपने अपने विचार रखे.

अटल जी के बारे में खास तौर पर. देश के बारे में, वर्तमान हालात के बारे में, जीडीपी के बारे में, अर्थव्यवस्था कैसी है ?और सबसे बड़ी बात है तकनीकी का कैसे आज के समय में प्रयोग हो रहा है? और उसके क्या लाभ हैं और उसकी क्या प्रभाव पड़े हैं इत्यादि पर दृष्टि डाली गई. युवाओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा युवाओं का बौद्धिक विकास के साथ-साथ एक भाषण की कला को विकसित करने और बोलने में एक विश्वास लाने के लिए यह भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जो कि पूरे प्रदेश भर में आयोजित की जा रही है उसी क्रम में आज ऋषिकेश मंडल में भी यह आयोजित की गई थी। भाषण प्रतियोगिता में गौरव कैंथोला कार्यक्रम संयोजक रहे विपुल बंदोली प्रदेश कार्यक्रम संयोजक प्रदीप नेगी जिला अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा प्रमुख तौर पर वहां मौजूद रहे साथ ही अन्य भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हुए जो युवा मोर्चा के सदस्य हैं या फिर युवा मोर्चा से जो जुड़े हुए हैं वह आज वहां पर मौजूद थे।इस कार्यक्रम संयोजक रहे गौरव कैंथोला ने कहा इससे न सिर्फ युवाओं में एक विश्वास पैदा होगा, बल्कि उनको बोलने की और स्पीच देने की विधि से भी हुए रूबरू होंगे और यहां पर वही देखने को मिल.

ALSO READ:  ऋषिकेश : पद्म श्री जसपिंदर नरूला दर्शनार्थ पहुंची परमार्थ निकेतन, लिया मां गंगा का आशीर्वाद

जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा का कहना था. यह भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो अपने युवाओं के लिए इस तरह के अलग कार्यक्रम भी आयोजित करती है. इससे न सिर्फ युवा जुड़ा महसूस करता है, बल्कि उस पर विश्वास और ज्यादा हो जाता है. पार्टी पर युवाओं के बारे में पार्टी सोचती है और साथ ही सामान्य ज्ञान तो बढ़ता ही है साथ ही युवाओं में पैदा होता है आपको लोगों के सामने कैसे बोलना है ? आपको खड़े होकर सबके सामने कैसे अपनी स्पीच देनी है और कैसे भाषण प्रतियोगिता में शिरकत करते हैं वह सब भी यहां पर देखने को मिला जो काबिले तारीफ है. साथ इस भाषण प्रत्योगिता में तीन लोग विजेता भी घोषित हुए. जिनेमन सुजीत यादव पहले स्थान पर रहे तीनों को इस दौरान ईनाम भी दिया गया.

Related Articles

हिन्दी English