ASI स्व0 कान्ता थापा के बच्चों को सौंपा 1 करोड़ का चेक DGP की मौजूदगी में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
DEHRADUN :उत्तरकाशी में नियुक्त रहीं ASI स्व0 कान्ता थापा का दिनांक 20 जुलाई, 2024 को कांवड़ मेला ड्यूटी में कर्तव्य निर्वहन के दौरान हरिद्वार बाईपास रोड, देहरादून में सड़क दुर्घटना में असामयिक स्वर्गवास हो गया था। 02 जनवरी, 2025 को  दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने स्व0 कान्ता थापा के आश्रितजनों (बच्चों) कु0 करिष्का मोहन थापा व परिचय थापा से पुलिस मुख्यालय में मुलाकात कर उनकी शिक्षा, जॉब व आवास से सम्बन्धित आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीजीपी,  ने स्व0 कान्ता थापा  के असामयिक देहान्त पर गहन संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में उनकी कर्तव्यनिष्ठा व योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने दोनों बच्चों की शिक्षा और भविष्य को लेकर हरसम्भव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही स्व0 कान्ता थापा जी के आश्रितों को मिलने वाली पारिवारिक पेंशन एवं समस्त वित्तीय प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारित करने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को निर्देशित किया।तत्पश्चात पुलिस महानिदेशक, महोदय द्वारा  सच्चिदानन्द दुबे, जनरल मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों बच्चों को दुर्घटना बीमा राशि रुपए 01 करोड़ का चेक पुलिस सैलरी पैकज योजना के अन्तर्गत प्रदान किया गया।

Related Articles

हिन्दी English