रुद्रप्रयाग : सडक हादसे में 13 लोगों की मौत, टेम्पो ट्रेवलर जा रहा था चोपता 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग : सड़क हादसे में 13 लोगों की अभी तक जान चुकी है. जबकि कुछ जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं.  हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आई जो दिल दहला देने वाली हैं. हंसी खुशी जा रहे यात्रियों को क्या पता था कि पल भर में ही उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो जाएगा. ७ घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है.

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश के आवास विकास में फुटपाथ पर अवैध दुकानों के निर्माण का मामला गरमाया, यूथ कांग्रेस एवं NSUI ने नगर निगम से की कार्रवाई की मांग


टेम्पो ट्रेवलर में  26 यात्री थी. रात को दिल्ली से चला था. रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास यह टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया. हादसे का कारण अभी ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है. संभवतः वाहन तेज गति से भी था, जो पैराफिट तोड़कर 250 मीटर नीचे जा गिरा.वाहन में 26 लोग थे, जिसमें तीन ड्राइवर थे। सात घायलों को हेलिकॉप्टर से एम्स ले जाया गया। अन्य को अस्पताल में भर्ती किया गया।इस यात्रा में कई यात्रियों ने अपने परिजनों और साथियों को खो दिया। कई यात्री गंभीर घायल है। जिन्हें एयरलिफ्ट किया गया है।  सभी यात्री नॉएडा दिल्ली के बताये जा रहे हैं.

ALSO READ:  UK : जौहार की संस्कृति उत्तराखण्ड की आत्मा है : दीपक रावत, कुमाऊं कमिश्नर

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English