ऋषिकेश:आवास विकास स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का हुआ वार्षिक निरीक्षण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: आवास विकास स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मे कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे व मनोज रयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मसूरी, लक्ष्मण सिंह नेगी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उखीमठ, रुद्रपुर एवम गिरीश जोशी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जसपुर उधम सिंहनगर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कार्यक्रम कर किया।

कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का विद्यालय के प्रधानाचार्य ने स्मृति चिन्ह देकर व उन्हे शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में मनोज रयाल ने छात्र छात्राओं को विद्या भारती के लक्ष्य को ध्यान में रखकर अनुशासित व संस्कारवान, पंचप्दी शिक्षा दिन प्रतिदिन प्राप्त कर कैसे अपने आप को आदर्श साबित कर सकते हैं, इस पर हमे विचार करना चाहिए।

ALSO READ:  UK :स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले "आटो गैंग" के 2 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

साथ ही कहा कि विद्यालय बुलंदियों की ऊंचाई पर है हमें इसे हमेशा ऐसे ही शिखर पर रखना है जिसमें सभी का सहयोग आवश्यक है। कार्यक्रम में गिरीश जोशी ने कहा कि इस विद्यालयों को बुलंदियों तक ले जाना है तो हमें सबसे पहले अनुशासित होना होगा , साथ ही उन्होंने बताया कि वार्षिक निरीक्षण की दृष्टि से विद्यालय की सभी गतिविधियां को हम देखेंगे जिससे कि विद्यालय और कैसे बेहतर किया जाए।

ALSO READ:  UK : आजादी के 75 साल बाद नदगलगाँव पहुंचेगी सड़क-मंत्री राम सिंह कैड़ा किया मोटर के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

रामगोपाल रतूड़ी के चले कार्यक्रम संचालन में भारतीय अग्रवाल, अरविंद सिंह तोमर, सतीश चौहान,मीनाक्षी उनियाल,रीना पाटिल,सुहानी सेमवाल,करणपाल बिष्ट ,नरेंद्र खुराना ,मनोज पंत आदि उपस्थित थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English