ऋषिकेश : श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई चार सदनों के मध्य, दिखा दमखम बच्चों का

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :विद्यालय श्री पूर्णानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कराई गयी । यह प्रतियोगिता चार सदनों के बीच कराई गयी ।

इस प्रतियोगिता में अशोका सदन, रमन सदन, टैगोर सदन और शिवाजी सदन ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि स्कूल प्रबन्धक  मुकेश गुप्ता और  रतन कुमार श्रीवास्तव  रहें। इस प्रतियोगिता का आरंभ स्कूल के प्रधानाचार्या  विधि गुप्ता , उपप्रधानाचार्या  दीपिका गोदियाल ने किया । यह प्रतियोगिता बड़े उत्साह और जोश के साथ कराया गया । इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में लांग जम्प, वॉलीवोल, कबड्डी, रेस, रिले रेस, योगा, व्यायाम, रस्सा कस्सी सीनियर वर्ग में तथा जूनियर वर्ग में बैलेंसिंग रेस , डक रेस, बैलून रेस , टॉफी रेस, मेमोरी रेस , ट्रिपल लेग रेस इत्यादि खेलकूद कराई गई।

ALSO READ:  UK: देहरादून में रुद्रालोक एनक्लेव में सजा तीज का उत्सव, कुमाऊंनी पिछौड़ में महिलाओं ने लगाए गीतों के रंग

इस सारे खेलकूद को देखते हुए अशोका सदन ने प्रथम स्थान, टैगोर सदन ने द्वितीय स्थान, रमन सदन ने तृतीय स्थान, और शिवाजी सदन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता को सबल बनाने के लिए व्यायाम शिक्षक सोम सर, स्वाति मैंम, दीपिका मैंम, निशा मैम , दीपक सर, श्वेता मैंम, ममता मैंम, कृति मैंम, मेघा मैंम , कमलेश सर , काजल मैंम , दिव्या मैंम, रानी मैंम, शालिनी मैंम, सीमा मैंम, किरण मैंम, भावना मैंम आदि समस्त अद्यापक – अध्यापिका उपस्थित रहें।

Related Articles

हिन्दी English