(गुस्से में भारत) पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का सख्त रुख: पाकिस्तान पर 5 बड़े एक्शन…जानें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
नई दिल्ली :   जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 5 अहम फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक में यह निर्णय लिए गए।
मुख्य फैसले:

1. सिंधु जल संधि स्थगित – 1960 की संधि को तत्काल प्रभाव से रोका गया।
2. अटारी बॉर्डर बंद – वैध रूप से सीमा पार कर चुके लोग 1 मई से पहले लौट सकते हैं।
3. पाक नागरिकों के वीजा रद्द – सभी वीजा रद्द, भारत में मौजूद पाक नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश।
4. दूतावास बंद – दोनों देशों में एक-दूसरे के दूतावास बंद होंगे, पाक राजनयिकों को 7 दिन में भारत छोड़ना होगा।
5. राजनयिक सलाहकारों की वापसी – दोनों देशों ने अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाया।
हमले का मास्टरमाइंड: लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद बताया गया है। हमले में 28 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हुए। मृतकों में कई भारतीय राज्यों के पर्यटक, नेपाल व UAE के नागरिक और दो स्थानीय शामिल हैं।
सरकार की अगली योजना: गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। CCS ने सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।
भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद को समर्थन देने वालों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।
Ad

Related Articles

हिन्दी English