श्यामपुर में ट्रेन से कटा बुजुर्ग, बाल्मीकि बस्ती निवासी के तौर पर हुई शिनाख्त

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :रविवार को पुलिस चौकी श्यामपुर में सूचना प्राप्त हुई की जेजे ग्लास फैक्ट्री के पीछे रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति ट्रेन से टकराकर अत्यधिक गंभीर रूप से घायल हो गया है. प्राप्त सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति ट्रेन की पटरी किनारे अत्यधिक गंभीर घायल अवस्था में पड़ा है. जिसको 108 के माध्यम से एम्स अस्पताल भिजवाया गया है.  जहां पर डॉक्टर के द्वारा  व्यक्ति को मृत घोषित किया गया, जानकारी करने पर उक्त व्यक्ति का नाम पता सुरेंद्र पुत्र बख्तावर निवासी बाल्मीकि बस्ती ऋषिकेश उम्र 74 वर्ष है. जिसके परिजनों को सूचित कर दिया है एम्स हॉस्पिटल उपस्थित आने को कहा गया, परिजनों के उपस्थित आने पर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गयी. मामले में पुलिस के द्वारा अग्रिम  आवश्यक कार्रवाई जारी है.
ALSO READ:  UK : जिला सहकारी बैंक के  नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English