चमोली में भूस्खलन की चपेट में आने से चोपता गाँव का बुजुर्ग घायल हुआ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
चमोली :  बरसात का मौसम पहाड़ वासियों  के लिए दर्द दे जाता है. हमेशा …अब नारायणबगड़ चमोली में  ग्राम पंचायत चोपता में भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया.  रविवार को दोपहर 1 बजे चोपता निवासी बुजुर्ग सुरेन्द्र सिह  66 वर्षीय पुत्र रूप सिंह अपने मवेशियों को जंगल से पानी पिलाकर घर को लौट रहे थे तभी अचानक ऊपरी छोर से भारी भूस्खलन के कारण पत्थर/ बोल्डर गिरने से उनके शरीर पर गम्भीर चोटेँ लगी है जिसके तुरन्त बाद उन्हे स्टैक्चर के द्वारा सडक तक पहुँचाया। पहाड़ों में विगत दिनों से हो रहे बारिश से गाँव में भारी भूस्खलन हो रहा था,उसी की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल हुआ।ग्राम प्रधान  एडवोकेट पृथ्वी नेगी ने बताया कि चोपता अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उन्हें ईलाज के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर ले गए हैं।
Ad

Related Articles

हिन्दी English