अल्मोड़ा : उत्तराखंड की बेटी तृप्ति जोशी का चयन बतौर “वैज्ञानिक” अमेरिका की यूनिवर्सिटी में हुआ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा : देवभूमि के एक और युवा टेलेंट निकल कर सामने आया है. अब भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका में जगह पर कर अपने शहर, राज्य और देश का नाम रोशन किया है. नाम है अल्मोड़ा की रहने वाली तृप्ति जोशी.

शहर की तृप्ति जोशी का चयन बतौर वैज्ञानिक अमेरिका की यूनिवर्सिटी में हुआ है। राज्य के अल्मोड़ा जिले के बाडे़छीना क्षेत्र निवासी तथा वर्तमान में नैनीताल जिले की रहने वाली तृप्ति जोशी की, जिनका चयन अमेरिका की मैरीलैंड यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिक पद पर हो गया है। तृप्ति की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।

ALSO READ:  ऋषिकेश :यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की DGM मीना शर्मा ने माँ गंगा के पावन तट पर विश्व शांति, मानवता की एकता, प्रकृति संरक्षण और मंगल के लिए प्रार्थना की

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के बाड़ेछीना क्षेत्र के निकटवर्ती बरतली गांव की रहने वाली तृप्ति जोशी का चयन अमेरिका की मैरीलैंड यूनिवर्सिटी में बतौर वैज्ञानिक हो गया है। बता दें कि वर्तमान में अपने परिवार के साथ नैनीताल शहर में रहने वाली तृप्ति के पिता आरसी जोशी जहां हाईकोर्ट में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं वहीं उनकी मां भावना जोशी एक कुशल ग्रहणी है। बताते चलें कि अपनी अभूतपूर्व सफलता से समूचे उत्तराखण्ड को गौरवान्वित होने का सुनहरा अवसर प्रदान करने वाली तृप्ति ने सेंट मैरी कॉलेज से प्राप्त की है। तत्पश्चात उन्होंने श्रीनगर गढ़वाल से लाइफ साइंस में बीएससी की डिग्री हासिल कर जीबी पंत विश्वविद्यालय से बायो केमिस्ट्री में एमएससी की डिग्री प्राप्त की।

ALSO READ:  UK :ज्योति दानू UKD के छात्र संगठन उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने तृप्ति ने नेट जीआरएफ भी क्वालीफाई किया, तदोपरांत उनका चयन नेशनल ब्रेन रिसर्च इंस्टिट्यूट गुरूग्राम के लिए हो गया। जहां से उन्होंने हाल ही में न्यूरो साइंस में पीएचडी की मानक उपाधि हासिल की है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English