छुट्टी पर घर आये पुलिस हवालदार अजय पंवार की सरकारी शिक्षक ने गोली मार कर हत्या कर दी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
क्रिकेट के खेल ने एक सिपाही की जान ले ली. मामला  उत्तर प्रदेश के बागपत का है.  UP पुलिस केHC अजय पंवार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. अजय अपने घर के गृहप्रवेश के लिए छुट्टी लेकर आया था. चंद रोज पहले गांव में क्रिकेट मैच खेलते हुए दोस्तों से विवाद हुआ. व्हाट्सअप पर यह विवाद इतना बढ़ा कि देर रात अजय और उसका दोस्त मोहित आमने-सामने आ गये.मोहित ने तमंचे से गोली चलाकर अजय को मार डाला.मोहित सहारनपुर में बेसिक शिक्षा विभाग का शिक्षक है.अजय पंवार यूपी पुलिस का सिपाही था। उसकी तैनाती सहारनपुर जिले में थी। अजय रविवार को छुट्टी पर घर आया हुआ था। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद का कहना है कि क्रिकेट के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

हिन्दी English