जयपुर : AICC द्वारा राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए देश भर से आए लोकसभा प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई, उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजपाल खरोला ने भी रखे विचार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

जयपुर : आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा जयपुर राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए देश भर से आए लोकसभा प्रभारियों की एक अति आवश्यक बैठक हुई. जिसमें उत्तराखंड से एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजपाल खरोला, को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है.

ऋषिकेश निवासी खरोला, ने बैठक में उत्तराखंड में उनके अनुभवों को व्यक्त किया और किस तरीके से उत्तराखंड में सरकार आते-आते रह गई किन कमियों की वजह से उत्तराखंड में सरकार नहीं बन पाई इस पर विस्तृत विचार व्यक्त किये। खरोला, ने बैठक में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस की रणनीति सुदृढ़ और सही दिशा में रही तो निश्चित ही राजस्थान में एक बार पुन कांग्रेस की सरकार बनेगी और राजस्थान में एक बार कांग्रेस एक बार बीजेपी की सरकार का मिथक भी इस बार टूट जाएगा।बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन वेणुगोपाल जी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वा सभी राष्ट्रीय सचिव प्रभारी राजस्थान उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK :पेपर लीक, भर्ती घोटालों और परीक्षाओं के निरस्तीकरण ने युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला, सरकार जवाब दे : मोहित उनियाल

Related Articles

हिन्दी English