कोटद्वार : अग्निवीर भर्ती परीक्षा के पहले दिन युवाओं में दिखा जोश, 4944 अभ्यर्थी उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार/पौड़ी : आज कोटद्वार में 7 जनपदों की अग्निवीर भर्ती परीक्षा का की शुरुआत हो गई है।कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती रैली के पहले दिन 4944 अभ्यर्थी उपस्थित थे।

रैली का आयोजन एआरओ लैंसडाउन के अंतर्गत आने वाले उत्तराखंड के 7 जिलों के लिए अग्निपथ योजना के अंतर्गत थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए किया गया है।इस अग्निवीर भर्ती परीक्षा में जो कि उत्तराखंड में आज अग्निविर की पहली भर्ती शुरू हूई है व्यापक उत्साह देखने को मिल रहा है। ये भर्ती आज 19 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त 2022 तक गब्बर सिंह कैंप कोटद्वार में आयोजित की जा रही है। उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती में लगभग 108000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण किया है। जिसमें से गढ़वाल के 7 जनपदों के लिए 63000 लोगों ने पंजीकरण कराया है। ARO लैंसडाउन( सेना) के सानिध्य में आयोजित हो रही इस अग्निवीर भर्ती परीक्षा में जनपद प्रशासन पोडी जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे के दिशा निर्देशन में सेना को हर तरह का अतिरिक्त सहयोग प्रदान कर रहा है।

ALSO READ:  UK :छात्रसंघ चुनाव तो हो गए लेकिन ये  "हाफ चाउमीन" का विषय चर्चा में आ बैठा, जानें 

इस बात पर ज़ोर दिया जाता है कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती के नोटिफिकेशन में दिए गए मानकों में कोई बदलाव या संशोधन नहीं किया गया है।

ALSO READ:  UK :नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर MBBS में प्रवेश के प्रकरण में 2 और अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोटिफिकेशन देखने के लिए- www.joinindianarmy.nic.in पर जाएँ।
कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती रैली के पहले दिन 4944 अभ्यर्थी उपस्थित थे।

रैली का आयोजन एआरओ लैंसडाउन के अंतर्गत आने वाले उत्तराखंड के 7 जिलों के लिए अग्निपथ योजना के अंतर्गत थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए किया गया है.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English