यूपी : स्थापना दिवस के बाद अंकुरण परिवार ने पकड़ी रफ़्तार..सजाई खुशियों क़ी थाली

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • यूँ ही आगे क़ी ओर बढ़ता रहेगा समर्पण व सेवा भाव का शिलशिला
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ अभी हाल ही में सम्माजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था अंकुरण फाउंडेशन के सदस्यों ने रकदान कर अपना स्थापना दिवस मनाया है,स्थापना दिवस के तुरंत बाद ही अंकुरण परिवार पहले से कुछ और बेहतर करने के सेवा भाव से बीती देर शाम मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में जरुरतमंदों के लिए खुशियों क़ी थाली लेकर पहुँचा और लगभग लगभग 170 लोगों को भोजन परोसा गया।
आपको बताते चले पिछले विगत कई वर्षों से अंकुरण रसोई व रोटी खाओ रोटी खिलाओ संस्था के सहयोग से हऱ मंगलवार क़ी देर शाम मेडिकल कॉलेज प्रांगण में अंकुरण परिवार सेवा भाव से निशुल्क भोजन वितरण करता चला आ रहा है। प्रत्येक मंगलवार मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज एवम उनके तीमारदारों के लिए निशुल्क भोजन वितरण का पुनीत कार्य जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है,बीती देर शाम भोजन वितरण के समय पर अंकुरण मित्र गौरव श्रीवास्तव ने अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर हॉस्पिटल में आये मरीजों के तीमारदारों को आइसक्रीम का भी वितरण  किया,भोजन वितरण में नारी शक्ति से प्राजंली श्रीवास्तव, अनुपम शुक्ला,अनामिका श्रीवास्तव,प्रीति निगम,अंजू जायसवाल,प्रिया आर्य सोनल श्रीवास्तव भोजन वितरण संस्था के वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में और देखरेख में संपन्न हुआ।एवं अंकुरण परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English