नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • महिला तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस,
देहरादून :     दिनांक: 08-06-2025 को वादी निवासी सेलाकुई ने थाना सेलाकुई पर लिखित तहरीर दी कि सेलाकुई मे वादी ने अपनी गाय की देखभाल के लिए जितेन्द्र  नाम के व्यक्ति को नौकरी पर रखा था जो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का निवासी है। जो वादी के घर पर रहकर उनकी गाय की देखभाल करता था,  उक्त व्यक्ति द्वारा वादी के नाबालिग पुत्र को गौशाला मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा डरा धमकाकर जान से मारने की दी गई । तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0: 62/2025 धारा 115/351(2)/352 बीएनएस व 5(ड)/6 पोक्सो एक्ट बनाम जितेन्द्र  कुमार पंजीकृत किया गया है । घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा  मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 09-06-25 को अभियुक्त जितेन्द्र कुमार को सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:जितेंद्र कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम अमखेड़ा जलालपुर पोस्ट भदेंग कंज बिरलपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र 24.वर्ष।
पुलिस टीम:
1. म0उ0नि0 मीना रावत
2. का0 उपेंद्र भंडारी
3. का0 फरमान।

Related Articles

हिन्दी English