ऋषिकेश : त्रिवेणी घाट गंगा आरती परिसर का होगा विस्तार, निर्माण कार्य हुआ शुरू

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती परिसर का विस्तार होने जा रहा है। आरती शाम के समय की जाती है और ऐसे में लगातार बढ़ रहे श्रद्धालुओं की संख्या के मद्देनजर गंगा सभा ने फैसला किया है कि गंगा आरती परिसर को और विस्तार किया जाए।

इसको देखते हुए गंगा सभा घाट के दाएं तरफ यानी की आस्था पथ की तरफ त्रिवेणी घाट परिसर को विस्तारीकरण के तहत निर्माण कर किया जा रहा है।यह जानकारी गंगा सभा के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जल्द लगभग ₹5 से 6 लाख की लागत से यह विस्तार किया जाएगा और इसका काम शुरू हो चुका है। गंगा सभा यह अपने खर्च पर कर रही है।वहीं त्रिवेणी घाट की सीढ़ियों में गड्ढे खोद दिए गए हैं ताकि वहां पर पिलर खड़े किए जा सके

ALSO READ:  दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी ने CM से मिलकर रामनगर, ऋषिकेश व कोटद्वार के लिए आधुनिक लग्ज़री DTC बस सेवा शुरू करने का किया आग्रह

शाम के वक्त गंगा आरती करने के लिए या दर्शन के लिए जो श्रद्धालु आते हैं।उनको आसानी से बैठने का सुविधा मिल सके इसका इंतजाम किया जाएगा।शर्मा ने बताया अभी परिसर छोटा पड़ जा रहा है इस वजह  से श्रद्धालु परिसर से बाहर खड़े रहते हैं। खास तौर पर शनिवार राविवार कोकाफी भीड़ हो जाती है। परिसर के विस्तार होने के बाद श्रद्धालुओं को बैठने की सुविधा परिसर के अंदर मिल पाएगी।

Related Articles

हिन्दी English