ऋषिकेश में स्थापित होगा आम आदमी का राज : डॉ राजे सिंह नेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आम आदमी पार्टी का जनसंपर्क अभियान रफ्तार पकड़ गया है।शनिवार को बारिश का दौर थमते ही ऋषिकेश विधानसभा से आप प्रत्याशी डॉ राजे नेगी ने अपने जनसम्पर्क अभियान को रफ्तार देते हुए शांति नगर,रेलवे रोड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया।उधर आप प्रत्याशी नेगी के सर्मथन में ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी के वालिंटिर्यस ने रेलियां निकाल कर ऋषिकेश के विकास के लिए पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।

ALSO READ:  UK : चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर

ऋषिकेश विधानसभा का चुनाव जहां राष्ट्रीय दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। वही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ राजे सिंह नेगी की समाजसेवी के साथ स्वच्छ छवि भी उनको मुकाबले में निरंतर बनाए हुए है।शनिवार को अपने चुनवी अभियान को नेगी ने जोरदार रफ्तार दे दी।इस दौरान नुक्कड़ सभाओ में उन्होंने कहा कि पार्किंग की समस्या ऋषिकेश वासियों के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो रही है। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी जैसी मूलभूत समस्याएं हैं और निवासियों को महंगे बिजली से काफी परेशानी है।

ALSO READ:  UK : प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों से मिले ऋषिकेश विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल

जनता आम आदमी पार्टी के कामों से पहले से परिचित हैं और वे खुद चाहते हैं कि व्यवस्था में बदलाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनावों में आम आदमी पार्टी भ्रष्ट शासन और लूट के गठजोड़ को खत्म कर आम आदमी का राज स्थापित करेगी।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English