मुनि की रेती : व्यासी इलाके में एक ब्यक्ति मृत हालत में मिला नदी किनारे, शिनाख्त नहीं हुई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  थाना मुनि की रेती अंतर्गत नदी किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस के मुताबिक मदन रयाल पुत्र प्यारेलाल निवासी लोडसी व्यासी थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा चौकी व्यासी पर सूचना दी की एक व्यक्ति गुर्जर डेरा के पास नदी के किनारे मृत अवस्था में पड़ा है संभवत कहीं से बहकर आया है। सूचना पर चौकी प्रभारी व्यासी,  पुलिस बल ,  एसडीआरएफ टीम  के साथ  मौके पर पहुंचे। टीम को शव काफी क्षत विक्षत अवस्था में नदी के किनारे पड़ा हुआ पाया गया। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्ट्या शव बहकर आना प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही कर शिनाख्त हेतु शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखवाया गया है।

ALSO READ:  UK : निर्मल आश्रम...हरि कृपा सिलाई केन्द्र की 23 जरूरतमंद नारी शक्तियों को सिलाई मशीन, प्रशस्ति पत्र व प्रसाद भेंट किया गया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English