जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति एवं चारधाम यात्रा-2024 की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम टिहरी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी :  जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति एवं चारधाम यात्रा-2024 की व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेतेे हुए सड़क से संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील वाहन दुर्घटना स्थलों पर अच्छी गुणवत्ता के क्रेश बेरियर लगाने तथा रोड़ साइडों में साफ-सफाई रखने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ जगह चिन्ह्ति कर बांस का पौधारोपण किया जाये। पुलिस एवं परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाकर सख्ती से हैलेमेट, ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड आदि मंे चालान बढ़ाने, बीआरओ को लैंडस्लाइड ट्रीटमेंट प्वांईट्स पर दोनो तरफ लोगों को सचेत करने हेतु कार्मिक तैनात करने, कार्यस्थलों पर कार्य पूर्ण होने के पश्चात् साइट को साफ करने तथा कार्यों के अच्छे जीओ टैग फोटोग्राफ्स् उपलब्ध कराने को कहा गया। चम्बा में जमा की स्थिति से निपटने हेतु पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग को आवश्यक कार्यवाही कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।

ALSO READ:  UK : पुलिस परिवार में शोक, महिला आरक्षी प्रियंका का निधन

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने मैन हाइवे से संबंधित अधिकारियों को सभी सड़कों का विजिट कर अवशेष कार्यों को 05 मई तक पूर्ण कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा। इसके साथ ही यात्रा मार्गों पर साइनेज, साफ-सफाई, शौचालय, बिजली, पेयजल, पार्किंग स्थल, चिकित्सा, फूड सेफ्टी आदि सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दूरस्त रखने के निर्देश दिये गये। नगर निकायों के अधिकारियों को स्ट्रीट लाइटों को चैक करवाने, घाटों अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से साफ-सफाई करने के निर्देश दिये गये।एसडीएम नरेन्द्रनगर देवेन्द्र नेगी ने बताया कि पीडब्लूडी तिराहा में सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक कार्यवाही करने की आवश्यकता है, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को दो दिन के भीतर सुरक्षात्मक कार्यवाही कर फोटोग्राफ्स् उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। एसडीएम को सिंगटाली, कोडियाला, ब्यासी, अटाली गंगा आदि साइटों का निरीक्षण करने तथा संबंधित अधिकारी को अतिरिक्त मशीन लगाने को कहा गया। डीडीएमओ को मोबाइल नेटवर्क को लेकर संबंधित अधिकारियों से अपडेट रिपोर्ट लेने के निर्देश दिये गये।

ALSO READ:  UK : डोईवाला में मेरे सपनों का भारत' विषय पर आधारित एक दिवसीय बाल चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

बैठक में सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी, एएसपी जे.आर. जोशी, एडीएम के.के. मिश्रा, सीएमओ मनु जैन, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, डीएसओ अरूण वर्मा, अधिशासी अभियन्ता विद्युत अमित आनन्द, जल संस्थान प्रशान्त भारद्वाज, डीडीएमओ बृजेश भट्ट सहित लोनिवि, एनएच, बीआरओ, पीएमजीएसवाई, नगर निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English