ऋषिकेश : पुलिस के द्वारा कोतवाली  क्षेत्र के समस्त ज्वेलर्स की बैठक बुलाई गयी, दिए गए अहम निर्देश  

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :     वर्तमान व विगत वर्षों में ज्वेलर्स की में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के दृष्टिगत  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ज्वेलर्स के साथ बैठक/गोष्ठी किए जाने के निर्देश दिए गए। उसी  क्रम में  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा  क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में  प्रभारी निरीक्षक  कोतवाली ऋषिकेश राजेन्द्र सिंह खोलिया  द्वारा  दिनांक 11.09.24 को कोतवाली ऋषिकेश पर कोतवाली क्षेत्र के ज्वेलर्स की मीटिंग  आयोजित की गई। मीटिंग में प्रभारी निरीक्षक खोलिया   द्वारा निम्न दिशा निर्देश दिए गए:-
1-  समस्त ज्वेलर्स व्यापारियों को पूर्व में जारी SOP के अनुसार अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
 2- ज्वेलर्स की दुकानों में लगने वाले सीसीटीवी कैमरे का बैकअप कम से कम 90 दिवस रखने हेतु अवगत कराया गया।
 3- समस्त ज्वेलर्स व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान में सिक्योरिटी गार्ड रखने की हिदायत दी गई। सिक्योरिटी गार्ड का विधिवत सत्यापन कराया जाय।
4- ज्वेलर्स की दुकानों में रखे जाने वाले कर्मचारी गणों का सत्यापन कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
5- ज्वेलर्स की दुकानों में मुंह ढककर,मास्क पहनकर तथा हेलमेट लगाकर आने वाले व्यक्तियों को रोकने टोकने तथा पहचान जाहिर करने के संबंध में अवगत कराया गया।
 6- ज्वेलर्स की दुकानों में एक चेकिंग रजिस्टर रखे जाने हेतु भी प्रभारी निरीक्षक  द्वारा निर्देशित किया गया।
 7- समस्त ज्वेलर्स को अपने थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी तथा बीट कांस्टेबल के मोबाइल नंबर रखे जाने हेतु अवगत कराया गया. उक्त गोष्ठी में थाना क्षेत्र के समस्त ज्वेलर्स, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश , समस्त चौकी प्रभारी तथा उपनिरीक्षक गण उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में लायंस क्लब दिवाली मेले में उमड़ा जनसैलाब, विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English