यूपी : सुल्तानपुर नगर पालिका प्रांगण में लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयन्ती पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • लोकमाता अहिल्याबाई ने 70 वर्ष के जीवनकाल में आदर्श शासन व्यवस्था को किया स्थापित : दिलीप पटेल

दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ नगर पालिका प्रांगण में राज्य मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के निर्देशानुसार ‘‘पुण्यश्लोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जी’’ की 300वीं जयन्ती के अवसर पर नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा वृहद स्तर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि दिलीप सिंह पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र भाजपा एवं मुख्य वक्ता गीता बिन्द सदस्य राज्य महिला आयोग एवं क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य काशी क्षेत्र भाजपा तथा विशिष्ट अतिथि सुशील त्रिपाठी जिलाध्यक्ष भाजपा,शैलेन्द्र प्रताप सिंह सदस्य विधान परिषद,राज प्रसाद उपाध्याय विधायक सदर योगेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अमेठी/सुलतानपुर की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीन कुमार अग्रवाल पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया,जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि दिलीप सिंह पटेल व गीता बिन्द मुख्य वक्ता द्वारा पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलन कर प्रारम्भ किया गया।इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिलीप पटेल ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि छोटी उम्र में विवाह के बावजूद उन्होंने अपनी शिक्षा जारी रखी तथा अपने 70 वर्ष के जीवनकाल में आदर्श शासन व्यवस्था स्थापित की। आज हम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के योगदान व उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुॅंचाने हेतु एकत्रित हुए हैं,माता अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक हैँ उनका जीवन धैर्य, शौर्य,चातुर्य,वात्सल्य,माधुर्य, भक्ति और विरक्ति के गुणों का सप्तरंगी इन्द्रधनुष था,जो अतुलनीय व पूजनीय भी है। हमारे प्रधानमन्त्री मोदी जी लोकमाता के सपनों को पूरा करने में जुटे हैं।मुख्य वक्ता गीता बिन्द ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने किसानों, नौजवानों,कारीगरों,हस्तशिल्पयोऔर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।

ALSO READ:  हमले से पहले भारत घूम रहे थे ईरानी नाविक, ताजमहल के सामने ली थीं सेल्फी


धार्मिक योगदान के रूप में अनेकों मंदिरों के पुनरोद्धार के विषयगत बताते हुए कहा कि माता अहिल्याबाई ने मालवा राज्य से बाहर निकलकर भगवान शिव के प्रमुख ज्योतिलिंग पशुपतिनाथ, रामेश्वरम्,महाकालेश्वर उज्जैन, बाबा काशी विश्वनाथ,सोमनाथ और बंगाल तक के अनेकों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। वाराणसी की तरह माहिष्मति नगर और नर्मदा घाट की भव्यता आज भी उनके सुशासन की गवाही देती है,नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया में महिलाएं अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही थीं,तब भारत में वह एक आदर्श शासन व्यवस्था चला रही थीं,सुशील कुमार त्रिपाठी जिलाध्यक्ष भाजपा ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी व मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न स्तरों पर अभियान चलाये जा रहे हैं,जिसके तहत लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती अभियान लोकमाता के सपनों को पूरा करने में प्रधानमंत्री मोदी जुटे हैं। मोदी जी की कार्यशैली में अहिल्याबाई के कालखंड की झलक दिखाई पड़ती है।

ALSO READ:  बेटे ने UPSC रिजल्ट आया तो मां को बताया,  माँ मैं IAS बन गया, माँ बोली IAS क्या होता है ?

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा समाज के प्रति किए योगदान और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुॅंचाने हेतु हम सभी प्रतिबद्ध हैं,देश की सनातन संस्कृति का गौरव पुनस्र्थापित करने का जो काम माता अहिल्याबाई ने शुरू किया, उसको प्रधानमंत्री मोदी मजबूती प्रदान करने में जुटे हैं। उपस्थित आम जनमानस से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सभासद प्रवीण मिश्र ने किया।

Related Articles

हिन्दी English