ऋषिकेश : भट्टोवाला में गोलीबारी, 2 युवक घायल, बिहार नम्बर बाइक मौके से बरामद

ऋषिकेश : गुरुवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश में गोलीबारी से सनसनी मच गई। गोलीबारी की इस घटना में दो युवकों को गोली लगी है। दोनों का उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। मामला ग्रामीण क्षेत्र भट्टों वाला इलाके का है।
यहां पर ग्रामीणों के मुताबिक तीन युवक एक मोटरसाइकिल में बैठकर शराब पी रहे थे। जब उन्होंने उनको टोका तो वे वहां से चले गए। उसके थोड़ी देर बाद वह फिर आए और गोलीबारी की घटना की वारदात कर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है ।वहीं दो फरार बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक तीनों युवक मुस्लिम समुदाय के हैं।
मौके से बिहार नंबर की एक मोटरसाइकिल अपाचे बरामद की गई है। नीले रंग की अपाचे का नंबर बी 30 ए एन 5769 है। स्थानीय जनप्रतिनिधि दीपक महर के मुताबिक तीनों यहां पर शराब पी रहे थे। जब हमने उनको टोका तो वे वहां से चले गए । लेकिन थोड़ी देर बाद वापस आए और उसके बाद गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। दोनों घायल युवकों के नाम है मनीष व्यास और जसपाल रावत। एक के हाथ में बताया जा रहा है गोली लगी है और एक के पैर में। दोनों का उपचार एम्स ऋषिकेश में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कच्ची शराब का धंधा इस इलाके में होता है। इसलिए बाहर से लोग यहां पर शराब खरीदने या बेचने या पीने आते हैं। यही शराब कई लोग पीते हुए कई बार देखा गया है। सड़क पर या सर्वजनिके जगहों पर। ऐसे में स्थानीय माहौल भी खराब होता है और अब यह गोलीबारी जैसे घटना हुई है। इससे लोगों में आक्रोश है । वर्षों से इस इलाके में शराब खासतौर पर कच्ची शराब का धंधा जोर-जोर से चलता आ रहा है। लेकिन उस पर लगाम अभी तक न पुलिस प्रशासन न आबकारी विभाग लगा पाया है। तीर्थ नगरी में गोलीबारी की घटना होने के बाद हर कोई हैरान है ।क्योंकि यहां पर इस तरह की घटनाएं आमतौर पर नहीं होती हैं। लेकिन अब गोलीबारी, मर्डर जैसे अपराध यहां पर हो रहे हैं। जिससे स्थानीय लोग चिंतित है।
पूर्व महापौर अनिता ममगाईं घटना के बाद घायलों का हाल जानने के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंची । उन्होंने दोनों युवकों से बातचीत की। उनका हाल जाना ।साथ ही डॉक्टर से भी बातचीत की। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस तरह तीर्थ नगरी का माहौल कोई भी बिगाड़ने आएगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।



