ऋषिकेश के भल्ला फार्म में पूर्व फौजी की हत्या के प्रयास में 5 को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • भल्ला फार्म में  हत्या के प्रयास में वांछित 5 अभियुक्तो को  पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • CCTV फूटेज सोशल मीडिया में हो रह था वायरल, बेरहमी से कर थे पूर्व फौजी की पिटाई, परिवार खौफ में 
  • घटना के बाद शनिवार को श्यामपुर चौकी और फिर ऋषिकेश कोतवाली में लोगों ने किया था हंगामा
  • सम्बंधित वाद  में  धारा 109 (1)/191(2)/333 बीएनएस में  मुक़दमा  पंजीकृत किया गया है
ऋषिकेश : पुलिस द्वारा दी जानकारी के आधार पर   घटना का विवरण इस प्रकार है…दिनांक 15/03/2025 (शनिवार)  को शिकायतकर्ता ममता रावत पत्नी  आशीष रावत निवासी भल्ला फार्म 20 न0 श्यामपुर तहसील ऋषिकेश, जिला देहरादून द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया कि दिनांक 14-03-2025 को वह अपने पति के साथ घर पर थी, इस दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले रवि दीक्षित ,ममता दीक्षित, तरुण, माधवी, माधवी के पति अमृत बलौरी व कुछ अन्य लोगों के साथ उनके घऱ में घुसकर उनके व उनके पति के साथ धारदार हथियार से हमला कर मारपीट की गयी।  तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर तत्काल धारा 109(1)/191(2)/333 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। 
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत अभियुक्तों की   त्वरित गिरफ्तारी के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा उचित दिशा निर्देश निर्गत किये गये, जिस पर कोतवाली ऋषिकेश पर पुलिस टीम का गठन किया गया।  पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 5 अभियुक्तों  1- रवीश दिक्षित पुत्र सत्यनारायण  2-ममता दिक्षित पत्नी रवीश दिक्षित  3- तरूण दिक्षित पुत्र रवीश दिक्षित  4-माधवी दिक्षित पत्नी अमृतपाल  5-अमृतपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह को ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
नाम पता  गिरफ्तार अभियुक्त :
1- रवीश दिक्षित पुत्र सत्यनारायण निवासी भल्लाफार्म न0 20 गली न0 3 श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 49 वर्ष 
2-  ममता दिक्षित पत्नी रवीश दिक्षित निवासी भल्लाफार्म न0 20 गली न0 3 श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 44 वर्ष
3-  तरूण दिक्षित पुत्र रवीश दिक्षित निवासी भल्लाफार्म न0 20 गली न0 3 श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 22 वर्ष
4- माधवी दिक्षित पत्नी अमृतपाल निवासी ग्राम भवानीपुर थाना कुण्डा तहसील जसपुर जिला उधमसिंह नगर, उम्र 25 वर्ष
5-अमृतपाल सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी ग्राम भवानीपुर थाना कुण्डा तहसील जसपुर जिला उधमसिंह नगर, उम्र 30 वर्ष
पुलिस टीम जिसने गिरफ्तार किया-
1- उ0नि0 ओमवीर सिंह, चौकी प्रभारी श्यामपुर
2- अ0उ0नि0 सुनील कुमार राज
3- हे0का0 अमित राणा
4- का0 मनमोद राणा
5- का0 शेखर सैनी
6- म0हे0का0 कविता
7- म0का0 पूनम रावत
ALSO READ:  देहरादून  :  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने   भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया

Related Articles

हिन्दी English