ऋषिकेश में 4 की मौत सड़क दुर्घटना में, मनसा देवी फाटक के पास PNB बैंक के सामने की घटना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : पुलिस के मुताबिक दिनांक 16.12.2025 की रात्रि को ऋषिकेश कंट्रोल 112 द्वारा ऋषिकेश कोतवाली में बताया गया कि पीएनबी सिटी गेट के पास ऋषिकेश_हरिद्वार मार्ग पर एक कार ने रोड किनारे खड़े ट्रक पर टक्कर मार दी है जिसमें कार सवार तीन-चार लोगों की हताहत होने की संभावना है सूचना पर तत्काल ऋषिकेश कोतवाली, श्यामपुर चौकी, आईडीपीएल चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो पाया कि हरिद्वार की ओर से आ रही एक्सयूवी कार UK07 FS 5587 ने रोड पर किनारे खड़े ट्रक HR 58 A 9751 को टक्कर मार दी जिसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जिनको एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया है ।कार पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है। प्रथमदृष्टया चालक द्वारा किसी जानवर को बचाने में अनियंत्रित होकर टक्कर लगने की संभावना लग रही,पुलिस द्वारा घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

ALSO READ:  UK : राज्य आंदोलन के जिन शहीदों की प्रतिमाएं अब तक स्थापित नहीं हुईं, उनके पैतृक गांव अथवा निवास क्षेत्र में स्थापित की जाएंगीः CM धामी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English