हाईकोर्ट के आदेश के बाद लालकुवां में रेलवे की जमीन में अवैध 300 घरों में चला बुलडोजर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : बरेली रोड पर लाल कुआं में अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 300 घरों पर बुलडोजर चलाया और जमीन अपने कब्जे में ली  है रेलवे ने । आपको बता दें हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की है। इन अतिक्रमणकारि की वजह से न केवल रेलवे बल्कि स्थानीय लोग भी परेशान थे वहां पर

हाईकोर्ट नैनीताल द्वारा नगीना कालोनी लालकुआं से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी करने के बाद हरकत में आए जिला पुलिस प्रशासन में उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार  और एसपी सिटी हरबंस सिंह के नेतृत्व में नगीना कालोनी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की गई। प्रातः 9 बजे से प्रशासन द्वारा ब्रीफिंग की कारवाई के पश्चात अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई 10:30 बजे से शुरु की गई। नगीना कॉलोनी के लोगों एवं तमाम राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने शुरुआत में भारी विरोध प्रदर्शन किया।इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग के बाद दर्जनों प्रदर्शनकारियो को हिरासत में  लिया, प्रशासन ने लगभग 300 से अधिक घरों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसमें हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं।

ALSO READ:  देहरादून में निगम का एक्शन, अतिक्रमण पर गरजी JCB

अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत में राजनीतिक दलों समेत कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भारी विरोध किया, जिन्हें पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें लाल कुआं क्षेत्र में भारी अतिक्रमण हटाया रेलवे की जमीन पर और ऐसे में वहां पर न केवल सुरक्षा बल की वहां आसपास क्षेत्र को काफी प्रभावित कर रहे थे यह अतिक्रमण कारी और हर दिन कोई न कोई नया व्यक्ति वहां पर झुग्गी झोपड़ी डालकर रहने लग था।

Related Articles

हिन्दी English