चलता फिरता ‘शराबी ठेका’ बनी महिला, आबकारी ऋषिकेश ने देखिये ऐसे पकड़ा जंगल में…..Video देखें

खास कपड़े पहने हुयी थी शराब तस्करी के लिए, 3 महिलाएं गिरफ्तार, आबकारी की पड़ी रेड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • आबकारी ऋषिकेश की टीम के रडार पर थे तीनों महिलायें, लगातार आबकारी की रेड जारी है ऋषिकेश में 
  • तस्करी करने के लिए अलग से पहनने वाले कपडे बनवाए गए थे, ड्राई इलाका है ऋषिकेश 
  • आबकारी इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट और सब इंस्पेक्टर पान सिंह  राणा के नेतृत्व में हुई रेड 
ऋषिकेश :  आबकारी आयुक्त  के निर्देश में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत  मंगलवार  दिनांक 8 जुलाई को आबकारी टीम ऋषिकेश स्टाफ के साथ  ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर सात मोड़ से पहले  जंगल के बीच  रोड में  चेकिंग के दौरान 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है.  जिनके कब्जे से 225 पाउच टेट्रा पैक माल्टा कुल 05 पेटी देशी शराब बरामद कर अभियुक्ताओं  के विरुद्ध धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। सबसे खास बात, महिलाओं द्वारा शराब तस्करी का अनोखा तरीका अपनाया गया है. शराब को छुपाने के लिए विशेष प्रकार के कपड़े सिले गए हैं.  ये महिलायें, शराब को अपने शरीर में बांधकर ला रही थी.  यानी चलता फिरता शराब का ठेका बनी हुई थी. जिसे टीम द्वारा चुस्ती दिखाते हुए भांप लिया गया। टीम में  प्रेरणा बिष्ट, आबकारी निरीक्षक, पान सिंह राणा उप आबकारी निरीक्षक, अर्जुन सिंह, आशीष प्रकाश, दीपा डोबरियाल,  प्रधान आबकारी सिपाही व अंकित कुमार, आशीष चौहान आबकारी सिपाही मौजूद रहे.
तीनों गिरफ्तार महिलाओं के नाम हैं –
1. राखी पत्नी सचिन निवासी नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश 
2. कृष्णा देवी पत्नी राजू निवासी नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश 
3. सिम्मी पत्नी टीटू जाटव बस्ती, ऋषिकेश 
ALSO READ:  UK : नैनीताल जिला सूचना अधिकारी स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English