खेल, शिक्षा व हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 20 मेधावी  हुए सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  नेहरू ग्राम विस्थापितकॉलोनी में आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन सूर्य किरण वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक दिवाकर भानु प्रताप सिंह रावत की ओर से किया गया जिसके तहत बोर्ड परीक्षा में सरकारी स्कूलों के हाई स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 20  मेधावियों को  1,000  रुपए के चेक देकर सम्मानित किया गया ।वहीं कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में सुधीर राय (उत्तराखंड परिवहन महासंघ अध्यक्ष) ने शिरकत की एवं ख्याति प्राप्त शिक्षक नरेन्द्र खुराना को 108 बार अनेकों संस्थाओं से  नेशनल व इंटरनेशनल सम्मान मिलने व  बोर्ड  में लगातार 17 वर्षों से कॉमर्स का शानदार रिजल्ट देने  के लिए एवं सार्थक थपलियाल वेट लिफ्टिंग जूनियर ओलम्पिक यूरोप प्रो कार्ड व अनेकों मेडल प्राप्त करने और गोपाल सिंह रावत 50 पल्स खेलों इंडिया नेशनल रजत पदक विजेता को शॉल पहनाकर सम्मानित किया ।साथ ही संस्था के अध्यक्ष डी. बी. पी. एस रावत ने बताया कि मेरा जीवन इन छात्र छात्राओं के लिए है मैं इनके लिए जो भी कर पाता हु वो मेरा सौभाग्य है।इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह नेगी , ओमप्रकाश गुप्ता (खेल शिक्षक), चित्रमणि देसवाल ,कमल किशोर थपलियाल , राजेंद्र  सिंह बिष्ट ( नगर निगम पार्षद),अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English