नील गाय सामने आने के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए 2 हादसे…गाड़ियों के उड़े परखच्चे, खौफनाक

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट-
सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर नील गाय का आतंक बराबर देखने को मिल रहा है। यूपीडा द्वारा इसको लेकर कोई व्यापक कदम नहीं उठाया जा रहा। जिसके चलते सुल्तानपुर में दो अलग-अलग हादसे हो गए हैं। दोनों ही हादसे नील गाय के कार के सामने आने से हुए हैं।

जानकारी के अनुसार पहली घटना जिले के अखंड नगर थाना अंतर्गत किलोमीटर 170 पॉइंट 7:00 की है। बताया जा रहा है कि कार चालक अरशद फरीदी निवासी बिट हाल मिर्जा जनपद आजमगढ़ बलेनो गाड़ी UP 32 MB 7336 लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रहा था। अचानक किलोमीटर संख्या 170 पॉइंट 7:00 नीलगाय से टकरा गया। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और नीलगाय मौके से भाग निकला। क्षतिग्रस्त गाड़ी को यूपीडा ने रिकवरी से गाड़ी को टोल प्लाजा 182 किलोमीटर पर सुरक्षित खड़ा कराया गया है।वही दूसरी घटना जिले के दोस्तपुर थानाक्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार एक कार इनोवा क्रिस्टा दिल्ली से बलिया जा रही थी। किमी 162 पर जब कार पहुंची तो नीलगाय से टकरा गई। गाड़ी को दीपक सिंह (30) पुत्र दयानंद सिंह निवासी पीरौटा थाना रेवती जिला बलिया चला रहा था। गाड़ी में अमित सिंह (23) पुत्र रणवीर सिंह सवार था।यूपीडा कर्मियों ने नीलगाय व क्षतिग्रस्त गाड़ी को पीली पट्टी के अंदर लगाया है।

ALSO READ:  मैडम जहर के बाद बॉयफ्रेंड बॉबी कबूतर भी गिरफ्त में

Related Articles

हिन्दी English