वनन्तरा रिसोर्ट मामला, ऋषिकेश में आंदोलनरत आंदोलनकारी पहुंचे देहरादून, किया सीएम आवास का कूच, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : वनन्तरा रिसोर्ट मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे और वीआईपी के नाम का खुलासा करने की मांग को लेकर 52 दिन से आंदोलन कर रहे ऋषिकेश में आंदोलनकारी आज राजधानी देहरादून पहुंच गए।

शनिवार को युवा न्याय संघर्ष समिति के सदस्य चुपचाप मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर धरना देने लगे। जैसे ही वे पहुंचे धरना देने के लिए उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की भी हुई।सभी आंदोलनकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई।

ALSO READ:  UK : केंद्रीय राज्यमंत्री  अजय टम्टा ने कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों की बैठक ली

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा सहित 12 आंदोलनकारियों को पुलिस लाइन ले जाया गया। आंदोलनकारी जिनमें जयेंद्र रमोला,संजय सिलस्वाल जितेंद्र पाल पाठी शामिल है और अनशन कारी सूरज कुकरेती और यशवंत रावत को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें ऋषिकेश के पास पौड़ी जिले के अंतर्गत तल्ला भोगपुर इलाके में वनन्तरा रिजॉर्ट की महिला कर्मचारी की हत्या कर दी गई थी रिजॉर्ट मालिक व उसके दो साथियों ने उसी मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं आंदोलनकारी साथ ही सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं और वीआईपी कौन सकता उसका नाम उजागर करने की मांग इनकी है।

ALSO READ:  UK : गुण्डा अधिनियम के तहत आशीष रांगढ़ को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया तड़ीपार

मामले में हरिद्वार रोड पर कोयल घाटी तिराहे के पास युवा न्याय संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना पिछले 52 दिन से जारी है। आमरण अनशन का आज 17वां दिन है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English