UK: स्वर्गाश्रम में गीता आश्रम से निकली भव्य जगन्नाथ यात्रा

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : शनिवार को तीर्थनगरी के गीता आश्रम में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा श्रद्धा भक्ति पूर्वक स्वर्ग आश्रम क्षेत्र में निकाली गई. स्वर्गाश्रम इलाके में यह यात्रा गंगा चौक लक्ष्मी नारायण मंदिर गीता भवन साधु समाज मार्केट और परमार्थ निकेतन वानप्रस्थ होते हुए वेद निकेतन में विश्राम लेकर वापस गीता आश्रम में संपन्न हुई। यात्रा के प्रारंभ में भगवान जगन्नाथ का पूजन महामंडलेश्वर एवं ट्रस्ट के संरक्षक स्वामी ललित नंद गिरी जी ने विशेष अतिथि के रूप में किया.

अन्य विशेष महानुभावों में स्वामी सर्व्तामानंद स्वामी दिव्यानंद महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, रवि प्रपन्नाचार्य, रामकृष्ण पोखरियाल अभिषेक शर्मा इंद्र प्रकाश अग्रवाल बिंदिया अग्रवाल अध्यक्ष नगर पंचायत स्वर्गाश्रम शकुंतला राजपूत पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत लक्ष्मण झूला योगी चेतन डॉक्टर दीपक गुप्ता ट्रस्ट अध्यक्ष कृष्ण आधार मिश्रा प्रबंधक त्रिभुवन उपाध्याय पंकज शर्मा शिव कुमार चतुर्वेदी प्रमिला प्रमिला शाह शशि गुप्ता एवं बड़ी संख्या में भक्त साधु संत एवं स्थानीय नागरिक आश्रम के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यात्रा का स्थान स्थान पर धार्मिक संस्थाओं ने सामाजिक व्यापारिक संगठनों ने श्रद्धा भक्ति पूर्वक स्वागत किया. विशेष स्वागत करने वालों में श्रीवास्तव प्रबंधक स्वर्ग आश्रम युवा व्यापार मंडल के गणेश शर्मा उमाशंकर जी गौतम मनीष राजपूत अनिल किशोरी लाल स्वामी गुरु चरण दास जी डालमिया कोठी विजय दीक्षित माधव अग्रवाल विजय शर्मा योगी विष्णु पाणिग्रही एवं क्षेत्र के अनेक सम्मानित महानुभावों ने रथ यात्रा का स्वागत एवं पूजन अर्चन किया. डॉ दीपक गुप्ता ने आगंतुक सभी महानुभावों का एवं जगन्नाथ यात्रा से भाग लेने वाले सभी भक्तों का गीता आश्रम की ओर से विशेष आभार व्यक्त किया. स्थान स्थान पर प्रसाद वितरण और समापन पर आरती पूजा के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ. इस रथ यात्रा का क्षेत्र की समस्त धर्म संस्थाओं स्वर्ग आश्रम गीता भवन परमार्थ निकेतन वानप्रस्थ आश्रम एवं वेद निकेतन के प्रबंधकों एवं वहां के कार्यकर्ताओं के द्वारा वैदिक मंत्र उपचार के साथ पूजन एवं स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन भानु मित्र शर्मा द्वारा किया गया।





