हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक दीनबंधु सिंह के भजनों पर झूमे श्रद्धालु..

- देव उत्सव के दौरान दीनबंधु सिंह ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज (संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार) तथा श्री गंगा सभा (रजिस्टर्ड) हरिद्वार, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित“देव उत्सव”कार्यक्रम के अंतर्गत हर की पौड़ी,हरिद्वार में मां गंगा की पावन गोद में भजनों की अविरल धारा बही। इस अवसर पर सुल्तानपुर निवासी अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक दीनबंधु सिंह ने अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भजनों की मधुरता और भक्ति भाव से ओतप्रोत प्रस्तुति ने ऐसा वातावरण बनाया कि वहां मौजूद श्रोता बंधु स्वयं को रोक न सके और खड़े होकर झूमने व नाचने लगे। पूरा हर की पौड़ी क्षेत्र भक्ति और उल्लास के रंग में रंग गया तथा वातावरण मां गंगा की आराधना और भजन-कीर्तन से गूंज उठा।

दीनबंधु सिंह के भजनों ने पूरे परिसर को भक्ति रस में सराबोर कर दिया,जिससे हर की पौड़ी का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा से भर उठा। श्रद्धालुओं ने भजनों के साथ ताली बजाकर और झूमकर अपनी भक्ति का भाव व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में वाद्य यंत्र पर अमित धीमन ढोलक राहुल थापा कीबोर्ड राघव शर्मा तबला विनय शर्मा ओक्टोपैड तथा सुमित गिटार पर साथ दिए।कार्यक्रम के दौरान भारतीय संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अन्य विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं की भी शानदार प्रस्तुतियां दी गईं,जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इस प्रकार देव उत्सव के मंच से भक्ति,संस्कृति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं के मन में आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराई।



