सहारनपुर : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने की खनन कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई बिना रायल्टी रव्वनें के दो डंपर पकड़े

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
सहारनपुर :   देर रात्रि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बिना रायल्टी रव्वनों के दो डंपर पकड़ कर खनन विभाग को रिपोर्ट भेज दी है। इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया हैं।
बुद्धवार को देर रात्रि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या एवं तहसीलदार प्रकाश सिंह छुटमलपुर से वापिस आ रहे थे। जैसे ही वह बरौली चौराहे पर पहुंचे तो उन्हें एक खनन सामग्री से भरा डंपर दिखाई दिया जिसे रूकने का इशारा किया तो उसका चालक डंपर को जनता रोड़ की ओर मोड़ कर भागने लगा जिसका पीछा कर दबौच लिया ओर चालक से कागजात मांगे तो वह कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया जिस पर डंपर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया ओर खनन विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई। दूसरा डंपर कलसिया चौराहे से पकड़ा हैं उसके पास भी कोई कागजात नहीं थे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा की गई कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया हैं। इस कार्रवाई के बाद भी एक सवाल यह है कि शासन के आदेश के बाद खनन कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने के बाद भी बिना रायल्टी रव्वनें के खनन सामग्री से भरे डंपर किस की शह पर निकल रहे हैं? इस कारोबार में क्या कोई अधिकारी संलिप्त हैं या अवैध खनन कारोबारियों को किसी सत्ताधारी पार्टी के नेता का संरक्षण प्राप्त हैं? यह जांच का विषय है।

Related Articles

हिन्दी English