ऋषिकेश : राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में ओडिशा से ग्रह नगर लौटी दो मेडल के साथ नीरजा, हुआ शानदार स्वागत

नीरजा गोयल ने जीते 2 सिल्वर मेडल, 600 खिलाड़ियों ने किया था प्रतिभाग।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : शनिवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप में ऋषिकेश की नीरजा गोयल 2 सिल्वर मैडल जीतकर पहुंची तो लोगों ने भव्य स्वागत किया।

Video देखिये-

 

आंखिर ऋषिकेश के लिए और समूचे उत्तराखण्ड राज्य के लिए गर्व की बात है।

आपको बता दें ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप में नीरजा गोयल जी ने दो सिल्वर मैडल जीतकर ऋषिकेश उत्तराखंड का नाम रोशन किया, इस चैम्पियनशिप में लगभग 600 टीमों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें नीरजा गोयल ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई तथा शानदार अंदाज में खेलते हुए दूसरा स्थान हासिल किया| नीरजा के मेडल न केवल खेल में जीत के मेडल हैैं बल्कि समाज में एक संदेश और प्रेरणा भी है।

ALSO READ:  UK : केंद्रीय राज्यमंत्री  अजय टम्टा ने कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों की बैठक ली

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में नीरजा गोयल  द्वारा दो सिल्वर मैडल जीतकर ग्रह नगर ऋषिकेश पहुंचने पर नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने शानदार स्वागत किया। ट्रस्ट की संस्थापक भी है नीरजा गोयल। साथ में सहसंस्थापक नूपुर गोयल का भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान सिंधी लेडीज क्लब की अध्यक्षा भावना सिंधी, महासचिव सीमा खत्री एवं ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट उपाध्यक्ष कमल चतुर्वेदी, ट्रस्ट उपाध्यक्ष संतोष व्यास, ट्रस्ट मीडिया प्रभारी दिवाकर मिश्रा, ललित मनचंदा, आशु, ध्रुव, सोनिया, ख़ुशी दास, युक्ति, उषा चौहान आदि लोग उपस्थित रहे |

ALSO READ:  UK: हल्द्वानी में विकास परियोजनाओं की महापौर गजराज ने की गहन समीक्षा

घर पहुंचने पर नीरजा गोयल ने बताया कि उन्होंने इस चैम्पियनशिप के लिए कड़ी मेहनत कर इस लक्ष्य को हाशिल किया है। उन्होंने बताया इसमें उनके कोच जीतेन्द्र बिष्ट का बहुत बड़ा योगदान रहा तथा इसमें कुछ बच्चों खुशी दास,सोनाली,संभव का विशेष योगदान रहा और प्रेम कुमार (सेक्रेट्री उत्तराखंड पैरा संघ ) और 7 to Eleven Sports Club के संस्थापक पार्थ मोहन और अर्पित कटारिया ने सहयोग व मदद की। साथ ही अन्य सभी का नीरजा ने धन्यवाद किया है जिन्होंने उनकी इस उपलब्धि को हासिल करने में सहायता व सहयोग किया है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English