यूपी : पी एम मोदी भारत देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं : कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा

सुल्तानपुर में आयोजित युवा सम्मलेन में पहुँचे कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा..

ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ  कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा आज पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिटिंग भाजपा सांसद संजय मेनका संजय गाँधी के लिए वोट मांगने सुल्तानपुर पहुँचे,कुड़वार बाजार के एक निजी मैरिज लॉन में भाजपा की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया था। यहां मीडिया से बात करते हुए एके शर्मा ने कहा देश की जनता स्पष्ट आत्म विश्वास के संकेत दे रही है,पी एम मोदी भारत देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।आपको बताते चलें मीडिया ने उनसे सवाल किया कि राहुल गांधी कह रहे हैं 4 जून के बाद मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनने जा रहे। इस पर उन्होंने कहा पहले भी ये लोग कह चुके हैं। कोई नई बात नहीं है। देश की जनता तय करती है कौन प्रधानमंत्री रहेगा। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा पहली बार ऐसा हुआ है कि नगर विकास विभाग ने बड़ी रकम सुल्तानपुर की नगर निकायों को दिया है। 2022-23 में हमने जिले को नगर विकास योजनाओं की विभिन्न योजनाओं के लिए 11 करोड़ 31 लाख रुपए दिया है। मंत्री ने कहा साढ़े चालीस लाख की ग्रांट भी यहां आई है। वहीं उन्होंने बिजली को लेकर कराई गई व्यवस्था की भी जानकारी जनता से साझा किया।

Related Articles

हिन्दी English