यूपी : भारत का चिंतन सर्वे भवन्तु सुखिनः का हैं..स्त्री और पुरुष एक दूसरे के हैं पूरक : भाग्यश्री
सुल्तानपुर में मातृशक्ति संगम के वृहद आयोजन में उमड़ी हजारों महिलाएं..

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ अखिल भारतीय सह संयोजिका,महिला समन्वय भाग्यश्री (चंदा) साठये ने आज यहाँ कहाकि भारत का चिंतन सर्वे भवन्तु सुखिनः का हैं। स्त्री और पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं इसे अर्धनारीश्वर देखकर समझ सकते हैं। परस्पर पूरकता का सिद्धांत मानता है भारत का चिंतन है। महिला अपनी शक्ति को पहचाने। भारतीय चिंतन महिला को मां के रूप में देखा जाता हैं।महिला समन्वय विभाग की ओर से नगर के सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर सुलतानपुर में रविवार को एक विशाल *’मातृशक्ति संगम’* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह संयोजिका, महिला समन्वय भाग्यश्री (चंदा) साठये ने संबोधित करते हुए कहाकि ईश्वर सब मे वास करता है। इसीलिए हम रास्ते में चलते समय यदि किसी को हमारा पर छू जाता है तो उसे हम प्रणाम करते है और अपने बच्चो को भी प्रणाम करने के लिए कहते है। हमारे यहाँ अपनी रसोई से पहले रोटी गाय को देने की परंपरा है। स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में देश के संविधान निर्माण में 15 महिलाओं, चंद्रयान में 50 से अधिक महिलाओं ने योगदान किया है।
प्रस्ताविकी रखते हुए प्रो निशा सिंह ने कहा कि मातृ शक्ति संगम काशी प्रान्त के सभी विभागों में आयोजित करके महिलाओं से संवाद स्थापित किया जा रहा है। महिलाओं को मुख्यधारा में लाने हेतु जागरूक किया जा रहा है।नारियों को लक्ष्य निश्चित कर हर क्षेत्र में अग्रणी रहना चाहिए।हम तय करें कि समाज मे हमारा योगदान कैसे हो सकता है ?
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर प्रोफेसर सीमा सिंह ने कहा कि बालिका होने से कुछ नहीं होता है। हमें यह भाव लाना होगा कि सब कुछ कर सकती हूं। चुनौतियों को स्वीकार करना होगा। कुछ भी असंभव नहीं है।
चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ0 संगीता सिंह, खिलाड़ी के रूप में जानवी सिंह, नेशनल वालीबॉल चैंपियन , अनन्या सिंह, गायत्री परिवार की श्रीमती आशा श्रीवास्तव, ब्रह्मकुमारी से दुर्गा दीदी , वनवासी महिला प्रधान नौगवां रायतासी , स्वयं सहायता समूह की प्रतिभा सिंह , सामाजिक कार्यकर्ता रिशा वर्मा, शिक्षा के क्षेत्र में कांति सिंह,साहित्य के क्षेत्र में निरुपमा श्रीवास्तव को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रामराजी की बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया औऱ डॉ मौसम गुप्ता ने सुमधुर गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उ0प्र0 महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह ने किया। विभाग संयोजिका महिला समाज प्रोफेसर निशा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ0 प्रीति प्रकाश सिंह ने किया। एकल गीत संगीता आचार्या रोली श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। प्रमुख रूप से उपजिलाधिकारी वंदना पांडे, डॉ0 तूलिका सिंह, डॉ0 बबिता जैन, रेनू सिंह, रचना सिंह, कुसुम सिंह, रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य रेखा सिंह तथा विभाग पालक डॉ रमाशंकर मिश्र, मालती सिंह, डॉ सीमा सिंह, सुमन सिंह, डॉ तारा सिंह सहित अनेक जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर संघ का नेक्स्ट भारत प्रकल्प की नैमिषा सिंह, निधि सिंह ,आकांक्षा पांडे आदि का सहयोग भी रहा।