यूपी : सुल्तानपुर जिले में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व छात्राओं को किया गया जागरूक.. 

Ad
ख़बर शेयर करें -
  • महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान व आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कुड़वार पुलिस ने क़ी पहल
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ कुड़वार में “मिशन शक्ति फेज-05” अभियान के तहत छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुड़वार पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान व आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह पहल की। पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर यह कार्यक्रम कस्बे में आयोजित हुआ। प्रभारी निरीक्षक राम उग्रह कुशवाहा, उप निरीक्षक बाबू दयाल,हेड कांस्टेबल बासुदेव यादव, कांस्टेबल विशाल जायसवाल, महिला कांस्टेबल अंजू यादव आदि मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक राम उग्रह कुशवाहा द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली से भी छात्राओं को परिचित कराया।
कार्यक्रम में छात्राओं को मिशन शक्ति केंद्र,साइबर हेल्प डेस्क और महिला हेल्प डेस्क जैसी सुविधाओं की जानकारी दी गई। उन्हें महिलाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त,महिला संबंधी अपराध,साइबर अपराध,मानव तस्करी,यातायात नियंत्रण और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी छात्राओं को शिक्षित किया गया। अधिकारियों और स्कूल के शिक्षकों ने छात्राओं को संदेश दिया कि कानून उनकी सुरक्षा के लिए है। उन्होंने छात्राओं से किसी भी आपात स्थिति में निडर होकर पुलिस या संबंधित हेल्प डेस्क से मदद लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, lमहिला पेंशन योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,हेल्पलाइन नंबरों 1090 ,1076 ,1930 ,102 ,108 ,1098, 181 व 112 के बारे में जागरूक किया गया । स्कूल क़ी छात्राओं द्वारा कला प्रदर्शन किया गया,कला प्रदर्शन के पश्चात प्रभारी निरीक्षक द्वारा शील्ड व मेडल देकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया।

Related Articles

हिन्दी English