दरोगा के सीने में मारी थी गोली, एनकाउंटर में बदमाश हुआ ढेर, सिपाही भी घायल

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मेरठ : कुछ दिन पहले दरोगा मुन्नेस सिंह कसाना के सीने में गोली मारने वाले का एनकाउंटर हो गया है। मुठभेड़ में सिपाही को भी लगी गोली, बदमाश के साथियों की तलाश में गन्ने के खेत में कॉम्बिंग जारी है।

दरोगा को गोली मारने वाला बदमाश का नाम विनय है जिसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।दायमपुर इलाके में एनकाउंटर हुआ हैं। वह 25 हजार का इनामी था। उस पर गैंगस्टर समेत 8 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।जबकि उसका साथी नरेश पकड़ा गया है। नरेश को कंकरखेड़ा थाने लाया गया है। पुलिस उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वो तमंचा भी बरामद किया है। जिसका इस्तेमाल बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने में किया था। इस घटना में एक सिपाही को भी गोली लगी है, उसे इलाज के लिए कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। दरोगा का उपचार के।दौरान गोली निकाल दी थी। 7 घंटे ऑपरेशन चला था।

ALSO READ:  पति की हत्या की पत्नी ने चाक़ू मार कर, टीवी की आवाज करने को कहा था बस...

Related Articles

हिन्दी English