ढालीपुर देहरादून में आवास विकास Rishikesh के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत का  स्वागत सम्मान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज आवास विकास, ऋषिकेश के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने तीन दिवसीय निरीक्षण के तहत ढालीपुर देहरादून विद्यालय का निरीक्षण किया। पंत जी ने कॉपियों, पंजीकाओं और अनुशासन व्यवस्था की सराहना करते हुए विद्यालय को उत्कृष्ट बताया।विद्यालय के प्रधानाचार्य वेदप्रकाश ने उन्हें अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में पंत जी ने कहा कि विद्यालय संस्कार व गुणवत्ता शिक्षा का केंद्र होना चाहिए,साथ ही निरीक्षण के दौरान सभी आपकी व्यवस्थाएं एक प्रेरणा का स्त्रोत हैं,जिसके लिए विद्यालय परिवार बधाई का पात्र है।इस अवसर पर आवास विकास के खेल शिक्षक रविन्द्र सिंह परमार का भी सम्मान किया गया।मौके पर विद्यालय का समस्त स्टॉफ और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English