यूपी : सुल्तानपुर में पति की गैर मौजूदगी में विवाहिता से किया दुष्कर्म…2 पहुँचे सलाखों के पीछे,तीसरे की बड़ी सरगर्मी से पुलिस कर रही तलाश

पति परदेश से लौटा तो पीड़ित विवाहिता ने अपने पति को बताई आप बीती

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में घर में घुसकर विवाहिता से गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सलाखों के पीछे भेज कर तीसरे आरोपी की बड़ी सरगर्मी से तलाश कर रही है. घटना बीते मार्च माह की बताई जा रही है,जानकारी के अनुसार पीड़िता का पति अहमदाबाद में रहकर नौकरी करता है। ऐसे में महिला को अकेला पाकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया गया था।

ALSO READ:  UK : पानी का गुब्बारा फैंकने पर दो पक्ष भिड़े, क्रॉस FIR दर्ज

आपको बताते चलें घटना धम्मौर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है।पति के अहमदाबाद में रहने पर विवाहिता अपने घर पर अकेले रहती थी।आरोप है कि तीनों आरोपियों ने पहले मार्च महीने में फिर अप्रैल महीने में विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया था। अकेली रह रही विवाहिता ने उस समय कोई शिकायत नहीं की। लेकिन अब जब पति लौटा तो उसने अपनी आप बीती उन्हें बतायी।

पति की तहरीर पर पुलिस सचिन पुत्र त्रिलोकी व राजेश कुमार पुत्र मोतीलाल निवासी भाटी व एक अन्य के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की तफ्तीश में  जुटी पुलिस द्वारा आज धम्मौर थानाक्षेत्र के कुड़धाम- हाजीपट्टी के बीच तालाब के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है . एक अन्य आरोपी की बड़ी सरगर्मी से तलाश जारी है।

ALSO READ:  UP में इन दो आईपीएस अधिकारियों की हो रही है शादी, ट्रेंडिंग में है खबर

Related Articles

हिन्दी English